*भारत में आज सोने के दाम 20 नवंबर तक स्थिर*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारत में आज सोने के दाम 20 नवंबर तक स्थिर*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 20 नवंबर की स्थिति के अनुसार भारत में 24 कैरेट और 22 कैरेट के सोने की कीमत समान बनी हुई है। आज 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 49,240 रुपये है । जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 45,100 रुपये है।

 अलग-अलग मेट्रो शहरों में भी आज कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया हैं। चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट (10 ग्राम) 50,700 रुपये है जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) 46,475 रुपये है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 52,530 रुपये जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का सोना 48,150 रुपये है। कोलकाता में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 51,200 रुपये जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का भाव 48,500 रुपये है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 49,100 रुपये है जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 48,100 रुपये है।

 आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में पिछले 24 घंटे में 10 रुपये की कमी आई है । 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 50,740 रुपये है । जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 46,150 रुपये है। 20 नवंबर तक 24 कैरेट और 22 कैरेट का सोना 50,740 रुपये और 10 ग्राम के लिए 46,150 रुपये दर्ज किया गया हैं । 24 और 22 कैरेट सोने के भाव पिछले 24 घंटे से जस के तस बने हुए हैं । 17 नवंबर 2021 को इस महीने के लिए सोने के दाम अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#सोना

 

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई