*√•इस दीपावली के त्यौहार पर 15 टन बिक गए सोने के गहने और सिक्के: कैट की रिपोर्ट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*√•इस दीपावली के त्यौहार पर 15 टन बिक गए सोने के गहने और सिक्के: कैट की रिपोर्ट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】सोना ऑल टाइम हाई से 8000 रुपये से अधिक सस्ता होने का असर बाजारों में दिखा था । कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि आभूषण उद्योग महामारी की वजह से आयी मंदी से उबरा है । कैट ने एक बयान में कहा कि इस साल धनतेरस पर देशभर में लगभग 75,000 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी । करीब 15 टन सोने के आभूषणों की बिक्री हुई थी । 

कैट ने आगे बताया कि इसमें दिल्ली में 1,000 करोड़ रुपये,महाराष्ट्र में करीब 1,500 करोड़ रुपये,उत्तर प्रदेश में करीब 600 करोड़ रुपये की अनुमानित बिक्री शामिल है । दक्षिण भारत में लगभग 2,000 करोड़ रुपये होने की बिक्री होने का अनुमान है । 

बता दें दीपावली से पहले बाजारों में धनतेरस की सकारात्मक शुरुआत दशहरा से हुई थी और खोई चमक वापस पाते हुए सोने के आभूषणों और सिक्कों की बिक्री कोविड से पहले के स्तर पर पहुंचने की ओर है । महामारी की घटती चिंताओं और मांग में तेजी के साथ उपभोक्ताओं की भीड़ सोने की खरीदारी के लिए दुकानों का रुख कर रही है । दुकानों में और ऑनलाइन बिक्री तेज होने के साथ सोने की कीमतों के अगस्त के करीब 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर की तुलना में अपेक्षाकृत नरम होने के साथ मंगलवार  2 नवंबर को खरीदारी में वृद्धि हुई थी। विशेष रूप से हल्के वाले सोने के उत्पादों की बिक्री में तेजी आयी है । हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस को कीमती धातुओं से लेकर बर्तनों तक की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#सोना चांदी
 

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई