√• नीरव मोदी को भारत लाने की कोशिशों को झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की मिली अनुमति / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• नीरव मोदी को भारत लाने की कोशिशों को झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की मिली अनुमति / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ब्रिटेन में है । ब्रिटेन की कोर्ट ने नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी थी । नीरव मोदी को भारत लाए जाने की सरकार की कोशिशों को करारा झटका लगा है । ब्रिटेन की हाईकोर्ट ने नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की इजाजत दे दी है । नीरव मोदी के वकील ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की इजाजत मांगी थी । नीरव मोदी की ओर से दायर याचिका पर ब्रिटेन की हाईकोर्ट ने उसे मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है । गौरतलब है कि नीरव मोदी की ओर से दाखिल इस याचिका पर सुनवाई के दौरान जुलाई में उसके वकीलों की ओर से दलील दी गई थी कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है । नीरव मोदी के मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए प्रत्यर्पण करना ठीक नहीं होगा ।

ब्रिटिश हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान नीरव के वकीलों ने ये भी कहा था कि उसे मुंबई की जिस आर्थर रोड जेल में रखा जाना है, भीड़ और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उसके आत्महत्या करने की आशंका बढ़ जाएगी ।
 नीरव मोदी के वकीलों ने मनोचिकित्सक डॉक्टर एंड्रयू फॉरेस्टर की रिपोर्ट का भी जिक्र किया था । 27 अगस्त 2020 की इस रिपोर्ट में कहा गया था नीरव में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ने का खतरा है । इस तरह भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की उच्च न्यायालय ने अपील करने की अनुमति दी गई थी । ब्रिटेन के उच्च न्यायालय ने 9 अगस्त सोमवार को भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की अनुमति दी थी। उन्होंने ब्रिटेन में प्रत्यर्पण के खिलाफ एक नई अपील में भारतीय जेलों की खराब स्थिति और अवसाद के 'जोखिम' का हवाला दिया था। जो आत्महत्या का कारण बन सकता है। न्यायमूर्ति मार्टिन चेम्बरलेन ने 9 अगस्त को अदालत की कोविड -19 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेटिंग के तहत अपना फैसला सुनाया था । यह निष्कर्ष निकालने के लिए कि मोदी की कानूनी टीम द्वारा उनके गंभीर अवसाद और आत्महत्या के उच्च जोखिम के बारे में प्रस्तुत तर्क पर्याप्त सुनवाई में बहस योग्य थे। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई में आर्थर रोड जेल में सफल आत्महत्या के प्रयासों को रोकने में सक्षम उपायों की पर्याप्तता,जहां नीरव मोदी को प्रत्यर्पण पर हिरासत में लिया जाना है भी बहस के दायरे में आता है।【 Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust •News Channel•#नीरव मोदी

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई