√• बीमा संशोधन बिल को मंजूरी, विजय माल्‍या, मेहुल चोकसी और नीरव मोदी को लाया जा रहा है वापस, कानूनी कार्रवाई का करना होगा सामना / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• बीमा संशोधन बिल को मंजूरी, विजय माल्‍या, मेहुल चोकसी और नीरव मोदी को लाया जा रहा है वापस, कानूनी कार्रवाई का करना होगा सामना / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि भगोड़े कारोबारी विजय माल्‍या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को भारत वापस लाया जा रहा है और यहां उन्‍हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा । मोदी सरकार ब्रिटेन से विजय माल्‍या और नीरव मोदी के प्रत्‍यर्पण की कार्रवाई कर रही है, जबकि चोकसी के एंटीगुआ में होने की खबर है । 

निर्मला सीतारमण ने राज्‍य सभा में बीमा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि विजय माल्‍या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी सभी को कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए वापस देश में लाया जा रहा है । बंद पड़ी किंगफ‍िशर एयरलाइंस द्वारा 9,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन डिफॉल्‍ट मामले में मुख्‍य आरोपी माल्‍या 2016 से लंदन में रह रहे हैं ।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने से बीमा कंपनियों को अपनी बढ़ती पूंजी आवश्‍यकता को पूरा करने में मदद मिलेगी । उन्‍होंने कहा कि बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्‍यक्ष निवेश की सीमा मौजूदा 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने का फैसला सेक्‍टर नियामक के साथ चर्चा करने के बाद ही लिया गया है ।

उन्‍होंने कहा कि 2015 में इंश्‍योरेंस सेक्‍टर के लिए एफडीआई लिमिट को बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने के बाद से अबतक इस सेक्‍टर में 26,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है । मंत्री ने कहा कि बीमा कंपनियां तरलता दबाव का सामना कर रही है इसलिए उनकी मदद के लिए एफडीआई की सीमा को बढ़ाने का फैसला लिया गया है । 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई