√• मुंबई में हुआ सीए ग्रुप आफ पब्लिकेशन के द्वारा ज्वैलरी इंडस्ट्री की डिरेक्ट्री- ज्वैलर्स टूडे-21- का लोकार्पण / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• मुंबई में हुआ सीए ग्रुप आफ पब्लिकेशन के द्वारा ज्वैलरी इंडस्ट्री की डिरेक्ट्री "ज्वैलर्स टूडे-21"का लोकार्पण / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई】हाल के दिनों में महानगर मुंबई के चीरा बाजार में सीए ग्रुप आफ पब्लिकेशन के द्वारा उन्हीं के शोरूम में ज्वैलरी में ज्वैलरी इंडस्ट्री की जानदार, शानदार डिरेक्ट्री के 27 वें एडिशन "ज्वैलर्स टूडे-21" का भव्य तरिके से लोकार्पण किया गया । इसके साथ दूसरे लोकार्पण भी हुए थे ।
इस अवसर पर आइआइजी के एमडी राहुल देसाई, निर्मला जोराविया,सीए पब्लिकेशन के सीईओ चंंदन जैन, जैनम् चैन के दोनों सीईओ दिलीप जैन और आनंद जैन और सीए ग्रुप पब्लिकेशन के दूसरे सीईओ ललित टी. जैन ने डायस की शोभा बढाई । दौरान इन महमानों का स्वागत और सम्मान फूलों के बूके और मोमेंटो से किया गया था ।
कार्यक्रम की भूमिका पत्रकार स्पर्श देसाई ने शेयर ओ शाहेरी के साथ प्रस्तुत की, श्री पाल जैन ने मंगल पाठ
किया, रवि यादव ने सरस्वती वंदना की थी ।
दौरान ज्वैलरी इंडस्ट्री के वरिष्ठ पत्रकार शीद बेनर्जी ने पूरे कार्यक्रम का संचालन सुत्र संंभालते हुए कार्यक्रम को एक नई ऊचाई पर ले गए थे ।
प्रस्तुत कार्यक्रम में कुछ चार लोकार्पण उपस्थित महमानों के वरद हाथों हुए । जिससे 'ज्वैलर्स टूडे' का 27वां एडिशन, इसी एडिशन का पैन ड्राइव वर्जन, जैनम् चैन्स का सोने की चैनों की डिजाइन का आ ला - ग्रान्ड़ रंगीन केटलॉग और पत्रकार दिनेश माली और खबरें गौरव अखबार का संयुक्त सालाना केलेंडर का लोकार्पण हुआ था ।
कार्यक्रम में बहुल उपस्थिति रही थी । इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने विशेष दिलचस्पी दिखाई थी । इस कार्यक्रम में पत्रकारों की भारी भीड़ दिखी थी ।
इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए ललित टी. जैन ने बताया था कि" ज्वैलरी इंडस्ट्री की इस 'ज्वैलर्स टूडे' डिरेक्ट्री के पिछे हमारी 27 सालों की मेहनत लगी हैं । इस डिरेक्ट्री में पूरे भारत के करीब 40,000ज्वैलर्सो के नाम, पते और दूसरी जरूरी जानकारी हैँ । इस आधुनिक जमाने की नई तकनीक के मद्देनजर इस डिरेक्ट्री को पैन ड्राइव और आनलाइन उपलब्ध कराया गया है । कोरोना काल में भी हमने हमारी हिम्मत जूटा कर, हमारे स्टाफ के सहयोग से इस डिरेक्ट्री को प्रकाशित किया है ।"
इस अवसर पर आइआइजी के एमडी राहुल देसाई ने पत्रकारों को बताया कि" यह डिरेक्ट्री भारत के सभी ज्वैलर्सो को एक दूसरे से जोडने का काम करती हैं । आपको इस इंडस्ट्री में अपना बिजनेस बढाना हैं तो यह डिरेक्ट्री आपके लिए बहुत काम की हैं । इस डिरेक्ट्री की मदद से आप अपना संपर्क बढा सकते हैं ।" कहकर उन्होंने अपनी बात समाप्त की थी । चंंदन एजेंसी के सीईओ चंंदन जैन ने अपनी कंपनी सीए ग्रुप आफ पब्लिकेशन के बारे में पत्रकारों को विस्तार से बताया था ।
इस कार्यक्रम में पत्रकार दिनेश माली, पत्रकार स्पर्श देसाई, कटारिया ग्रुप के जितेंद्र कटारिया, आनंद जैन, दिलीप जैन, मनोज जैन,पक्षाल जैन, डिरेक्ट्री को छापनेवालें पंकज भाई और राकेश जैन के प्रासंगिक प्रवचन हुए थे ।
इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक शीद बेनर्जी का सम्मान सीए ग्रुप आफ पब्लिकेशन की ओर से ललित टी. जैन ने शाल और फूलों के बूके से किया था । उसी तरह ललित टी. जैन और चंदन जैन का सम्मान ज्वैलरी इंडस्ट्री के पत्रकार स्पर्श देसाई,पत्रकार जैक चूनावाला और पत्रकार कवि रवि यादव ने फूलों के बूके से किया था ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी श्री पाल संचैतीजी, वरिष्ठ पत्रकार रवि भोजने,वरिष्ठ पत्रकार सलीम सैयद, प्रेस क्लब की पत्रकार अनिता शुक्ला, पत्रकार दिनेश मराठे, पत्रकार प्रदिप जाना, पत्रकार आशा शर्मा, पत्रकार स्नेहा संजय और पत्रकार विकास तिवारी के साथ दूसरे कई पत्रकार लोगों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढाई थी ।
आखिर में इस कार्यक्रम की आभार विधि कंपनी के सिध्दांत जैन ने प्रस्तुत की थी ।【Photos by Sparsh Desai & Others# MCP】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust •News Channel•







Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।