नये ज्वेलरी शो " इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी शो -2020" का इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल ने किया एलान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

•Photos by Neha Singh•
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई में हाल के दिनों में एक नया ज्वेलरी शो का ऐलान हुआ था । जो ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल ने अपने नए ज्वेलरी शो का ऐलान किया था इस ज्वेलरी शो का नाम होगा "इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी शॉ " । यानि आई सी जे एस 2020 ।
घरेलू रत्न और आभूषण उद्योग की प्रमुख संस्था "ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल" में अपना ड्रीम प्रोजेक्ट "इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी शो 2020 "का ऐलान किया गया था । यह इस व्यापारिक प्रतिष्ठान का पहला संस्करण 25 जून से लेकर 29 जून 2020 को मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर गोरेगांव में आयोजित होगा ।
इस शो में हिस्सा लेने वाले भारत भर के प्रमुख खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं ,निर्माताओं, व्यापारियों और प्रतिनिधियों एक प्लेटफार्म के नीचे आएंगे ।
इस अवसर पर जी जे सी के चेयरमैन अनंतपदमनाभन ने कहा था कि भारत का घरेलू उद्योग एक बड़े परिवर्तन से गुजर रहा है और जीजेसी को अपने पहले यह "इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी शो 2020" को घोषणा करने पर गर्व होता हैं । हम देश के सभी हिस्सों से तकरीबन 1000 पर दर्शकों और 20,000 विजीटर्स की उम्मीद करते हैं । जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग का यह घरेलू रत्न और आभूषण शो मैक इन इंडिया को बढ़ावा देने का काम करेगा । हमारे 5000 साल पुराने आभूषणों को बड़े पैमाने पर विरासत बनाने के लिए सरकार की दृष्टि के अनुरूप रत्न और आभूषणों को बढ़ावा देता हैं । "आईजीजेएस 2020" का प्रयास व्यापार करने के लिए अंतिम सोर्सेस प्लेटफार्म बना रहेगा ।"आई जी जे एस2020" भारत में बड़ी संख्या में प्रदर्शनों की भागीदारी शामिल होने की आशा रखता हैं । वर्ष 2020 में शादियों, सगाई, एनिवर्सरी के लिहाज से एक यादगार और शुभ वर्ष होगा , क्योंकि यह 1000 साल में एक बार आता हैं । जिससे सोने में मांग बढ़ने का आसार हैं ।
इस अवसर पर जीजेसी के वाइस चेयरमैन शंकर सेन ने अपनी बात में कहा कि जीजेसी घरेलू उद्योग में लाखों ज्वेलर्सो, शिल्पकारों और विविध हितकारकों की जरूरतों एवं इच्छाओं को जानते हुए, जो उद्योग के हितों को बढ़ावा देता हैं,उनकी प्रगति और सुरक्षा के आदर्श पर काम करता हैं ।
साल 2005 में इस संस्था की स्थापना की गई थी ।जीजेसी सरकार और व्यापार के बीच एक सेतु रूप कार्य कर रहा है और इससे उद्योग के लिए विभिन्न गतिविधियां भी चालू हैं । आई जी जे एस 2020, साल 2020 के त्योहारों के सीजन से ठीक पहले एक प्लेटफार्म के नीचे स्वदेशी रत्न और आभूषण क्षेत्र के बहुआयामी और बहुत प्रतिभाशाली सदस्यों को एकजुट करेगा । आई जी जे एस 2020 भारत के पारंपरिक कारीगरों एवं कारीगरों के हुनर ओं का जश्न मनाएगा । यह उनके कौशल और प्रतिभा को निरंतर सुनिश्चित करेगा ।
जीजेएस को लेकर जीजेसी के कमेटी के को कन्विनर और युवा व्यापारी डेशिंग संयम मेहरा ने बताया कि जीजेसी सभी प्रदर्शकों को और प्रतिभागियों के लिए अपनी क्षेणी में सर्वश्रेष्ठ बुनियादी सुविधाओं और सुविधाओं को निश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा । हम हर पर दर्शकों को विशेष रुप से एम एस एम ई क्षेत्र के लोगों के समान महत्व देंगे, की वही हैं जिन्होंने अपने व्यवसाय को अगले स्तर तक ले जाने के लिए हमारी सहायता की आवश्यकता हैं । "आई जी जे एस 2020" भारत की विभिन्न संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करेगा और विभिन्न विभिन्न शैलियों की आभूषणों की बेहतरीन प्रदर्शनी होगी।
इस अवसर पर जीजेसीके तत्कालीन प्रमुख बच्छराज बालमवाजी ने कहा था यह सब लोगों की कल्पना के बाहर होगा । यह एक अनोखा शो होगा । मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस शो में क्वालिटी के विजिटर्स आएंगे और यह शो मी 4 दिन अपने पसंद की ज्वेलरी को पसंद करेंगे । इस सो जून महीने में क्यों रखा गया ? तो इसका जवाब यह है कि अभी हमें जगह नहीं मिल रही थी, पर आगे इसका वक्त बदला जाएगा ।
इस शो को लेकर ज्वेलर्स अशोक मीनावाला ने अपनी बात में कहा था कि हर शो का हेतु साफ होना चाहिए और हमारा विश्वास बना रहना चाहिए । जब एक दरवाजा बंद होता है तो दूसरा दरवाजा खुलता हैं । हमारा हेतु हालांकि साफ हैं और कामयाबी के लिए दो चीजों की जरूरत है मुझे खड़े रहने के लिए प्लेटफार्म दो, मैं आपको काम दूंगा । यहां लकी लक्ष्मी, आभूषणों जैसे बहुत सारे हमने ऑफर्स और बोनस दिए हैं , तो मुझे लगता है कि जीजेसी का यह शो 2020 में कामयाब होगा । हमारे पास 1,50,000 सो का डाटा हैं । इसमें 324 एसोसिएशन का सहयोग मिलने पर 23000 का सहयोग मिलेगा । कई निजी शो कारण है इसमें पैसा हमारी जेब से जाएगा । इंटरनेशनल शो में पैसे की आवाजाही बनती रहती हैं । हमारे भारत में कोई डोमेस्टिक ज्वेलरी शो नहीं हैं । इसीलिए हमने इस शो का आयोजन किया हैं । एशिया का उमदा ज्वेलरी शो होगा । कहकर उन्होंने अपनी बात समाप्त की थी ।
इस अवसर पर जीजेसी के कमिटी मेंबर, ज्वेलर्स, व्यापारी और कई जनर्लिस्ट उपस्थित थे । जिसमें ज्वेलर्स शांति पटेल, अरुण प्रेम चौकसी, प्रेम भाई, मनोज जैन, ललित टी. जैन, महावीर जैन, रमण भाई सोलंकी, किरण बिरावत, निलेश गुप्ता, बाबूसा, राजेंद्र जैन और कई प्रमुख ज्वेलर्सो की उपस्थिति इस कार्यक्रम में रही थी । सब लोगों ने इस शो को वेलकम किया था । इसी तरह मुंबई में एक नये ज्वेलरी शो का आगाज़ हो रहा हैं ।
• रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust News Channel # Gdnc• के लिए...
Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।