नीरव मोदी भारत को सौंप दिया जायें तो उसे कौन सी जेल में रखा जायेगा ? : लंदन कोर्ट ने पूछा भारत को .. / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
This is √•Gold Dust News Channel•'s Blog.. News from Bullion & Diamond Industry...©√●Gold Dust News Channel●
◆Report by Sparsh Desai ◆Photos & Video by...Google...
मुंंबई / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई...
भारत की बैंकों के साथ करीब $20अरब की धोखाघड़ी करके मुंबई से भागा हुआ हीरा व्यापारी नीरव मोदी हाल लंदन की जेल में बंद हैंं ।
उनको भारत को सौंपने के लिए लंदन कोर्ट ने पेपर वर्क करने को कहा था । हालांकि यह पेपर वर्क 3 महीने तक नहीं हुआ था और अदालत ने तीन बार भारत सरकार को बोला कि आप लोग नीरव मोदी का प्रत्यर्पण चाहते हो तो जरूर पेपर वर्क करें और पेपर भिजवाए । करीब 3 बार लंदन कोर्ट ने भारत सरकार को इस बात की सूचना दी थी ।
इसी के मद्देनजर हाल के दिनों में भारत सरकार ने लंदन के कोर्ट में प्रस्तुत किए सिर पैर बगैर के पेपर वर्क को लंदन कोर्ट में प्रस्तुत किए थे । इस पेपर वर्क का ध्यान लंदन कोर्ट की ओर खींचा था ।
इस पेपर वर्क में वेस्ट मिन्सस्टर कोर्ट स्केनर के तहत पास आया था । इस संदर्भ में पिछली सुनवाई में मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया जो पेपर वर्क हुआ था, उसको देखते हुए भारत सरकार के अधिकारियों को डांट लगाई थी और कहा था के पेपर वर्क अच्छी तरह से नहीं किया गया हैंं । हालांकि पेजिनेशन पिछली बार की तरह इस बार थोड़ा ज्यादा अच्छा हैंं । फिर भी थोड़ी सनद रखने की जरूरत थी । इस के मद्देनजर 14 दिन के अंदर हमें हमारी लंदन की कोर्ट को यह बताया जायें कि नीरव मोदी प्रत्यापण होता हैं तो उसे किस जेल में रखा जाएगा?
हालांकि अभी यह पूरी संभावना है कि नीरव मोदी का प्रत्यापण गर होता है तो उसे ऑर्थर रोड की जेल में ही रखा जाएगा, क्योंकि विजय माल्या के केस में लंदन कोर्ट में भारत की ओर से सबमिट किये गये वीडियो को सबूत मानकर उस को मान्यता दी थी ।
लंदन कोर्ट ने भारत को नीरव मोदी केस में 14 दिन का जो वक़्त दिया था, उसे करीब एक सप्ताह हो चूका हैं, अब देखना यह हैं कि भारत सही वक़्त पर नीरव मोदी के प्रत्यापण के लिए जरुरी पेपर वर्क करता हैं कि नहीं ...?
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel● के लिए...

Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।