मुंबई जवेरी बाजार से ₹ 6 करोड़ का सोना लेकर कंपनी का कर्मचारी फरार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई,  मुंबई ज्वेलरी बाजार से निजी कंपनी का सोना बैंक के वाल्ट जमा करवाते वक़्त लोजिस्टीक कंपनी का एक कर्मचारी ₹ 6, 6 करोड़ का 20 किलो सोना लेकर फरार हो जाने से पूरे बाजार में सनसनी फैल गई थी । 
घटना दिनांक 19 जून बूधवार की हैं । लोजिस्टीक कंपनी ब्रिन्क ईन्डिया की एक वेन में एक जानी-मानी कंपनी का सोना बैंक के वाल्ट में जमा करवाने आई थी तब साथ में दो आर्म्स फूल सिक्योरिटी गार्ड के साथ तीन लोडर भी थे । यह लोड लोग वेन में से सोना निकाल कर जब बैंक में जमा कराने बैंक के अंदर जा रहे थे, उसी वक़्त के दौरान एक लोडर सब की नज़र चूकाकर ₹ 6 .6 करोड़ का 20 किलो सोना लेकर फरार हो जाने से बाजार में सनसनाहट फैल गई थी ।
इस घटना की जानकारी पुलिस को देने पर तहकीकात में यह पता चला था कि वह लोडर ग्वालियर का था और उसे इसी साल में अप्रैल में सर्विस पर रखा गया था । उस लोडर की उम्र 25 साल हैं । वो सोना लेकर अपने मुल्क की ओर गये होने का पुलिस विभाग का अनुमान हैं ।
इस केस की तहकीकात कर रहे एल.टी.मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के साथ साथ अब इस केस में सी.आई.डी. भी जूडी हैं । वे लोग इस बात की जानकारी निकाल रहे हैं कि इसके पहले इस लोडर ने दूसरे कोई गूनाह किये हैं या नहीं ? 
लूटा गया सोना मुंंबई की एक प्रतिष्ठित फर्म का सोना हैं । इस केस के सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तारियां नहीं हुई हैं । सीआईडी और पुलिस विभाग दोनों की ओर से आगे की तहकीकात जारी हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●GoldbDust News Channel●के लिए...



Comments

Popular posts from this blog

*वेस्ट एशिया में तनाव कम होने और डॉलर के कमजोर पड़ने से भारत में सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, MCX पर गोल्ड ₹1.51 लाख के पार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोना-चांदी खरीदना हुआ भारी:आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी से कीमतों में आया बड़ा उछाल*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 

*भारत के दूसरे सबसे बड़े सोना खरीदने के त्योहार अक्षय तृतीया के दौरान मांग धीमी रही,कीमतों में उछाल के बाद*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई