चाईना में आर्थिक मंदी के कारण सोने की डिमांड गिरी / रिपोर्ट: स्पर्श देसाई
This is Gold Dust News Channel's Blog...
/ रिपोर्ट: स्पर्श देसाई, photos by Google...
/ रिपोर्ट: स्पर्श देसाई, photos by Google...
भारत घरेलूं प्रयोग के लिए सोने का सबसे बड़ा खरीदार राष्ट्र माना जाता हैं । जबकि चाइना में औद्योगिक उत्पादन के मद्देनजर वहां सोने का बड़ा प्रयोग होता हैं, ईसलिए चाईना संसार का सब से बड़ा राष्ट्र माना जाता हैं ।
इसी चाइना में हाल मंदी की परिस्थिति निर्माण हुई हैं ।इसीलिए चाइना में सोने की डिमांड गिरी हैं । इस तरह की बात होंगकोंग स्थित रिफिन्टीव जीएफएमएस के विशेषज्ञ सैमसन ली ने कहीं थी ।
आगे उन्होंने बताया था, कि आगामी नए ल्यूनार साल की अपेक्षित डिमांड को ध्यान में लेते हुए यहां के ज्वेलर्स सोने रिस्टाकिंग कर डाला हैं । सप्ताह के दौरान डॉलर के सामने युआन में सुधार होने के कारण विश्व बाजार की तुलना में दाम बढ़ने के बजाय मर्यादित रहने से करीब-करीब भाव में टिका हुआ देखने को मिला था । सोने के दाम पर प्रीमियम पर अगले सप्ताह के प्रति औंस $6 से $9 के आसपास टिके रहे थे ।
चाइना में नए ल्यूनार साल का प्रारंभ फरवरी के पहले सप्ताह में होता हैं । इसीलिए जनवरी के अंत के आसपास डिमांड खुलने की अपेक्षा व्यापारी लोग रख रहे हैं ।
सिंगापुर में बिते सप्ताह विश्व बाजार की तुलना में सोने के दाम पर के प्रीमियम जो अगले सप्ताह प्रति औंस 60 सेंट से 1.50 डॉलर थे । उसके सामने 80 सेंट से 1.50 डॉलर और हांगकांग में प्रीमियम 7 सेंट से 1.30 के आसपास टिके रहे थे ।
सिंगापुर की गोल्ड सिल्वर सेंट्रल के मैनेजिंग डायरेक्टर ब्रियान लोन ने बताया था, कि पिछले सप्ताह में सोने में नए ल्यूनार साल की तहत और सुरक्षा के मद्देनजर थोड़ी बहुत डिमांड देखने को मिली थी । हालांकि पिछले सप्ताह में जापान में सोने के दामों में विश्व बाजार की समकक्ष रहने को देखने को मिले थे ।
हाल के दिनों में चाइना में फैक्ट्री डाटा कमजोर आने के कारण सोने में सुरक्षा की डिमांड बढ़ने से पिछले सप्ताह में विश्व में सोने के सबसे बड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट का सोने का होल्डिंग बढ़कर 797.71 की टन की तह तक रहा था ।
हाल के दिनों में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने भी संसार के व्यापारियों में सुरक्षा के लिए अभीगम का अपनाने की बात कही थी । इसके पीछे बाजार की अनिश्चितता की परिस्थिति निर्माण होने से सोने में डिमांड बनी रहने की बात कही थी ।
/ रिपोर्ट : स्पर्श देसाई√• गोल्ड जस्ट• न्यूज़ चैनल के लिए..



Comments
Post a Comment
आप का अभिप्राय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं ।