*भारत का नया कर कानून वैश्विक हीरा व्यापार को नया स्वरूप दे सकता है,हीरे का व्यापार एंटवर्प और दुबई से भारत की ओर स्थानांतरित होने की संभावना*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*भारत का नया कर कानून वैश्विक हीरा व्यापार को नया स्वरूप दे सकता है,हीरे का व्यापार एंटवर्प और दुबई से भारत की ओर स्थानांतरित होने की संभावना*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई (मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई) भारत के नए कर कानून के तहत विदेशी कंपनियां कच्चे हीरों को आयकर के बिना बेच सकती हैं। जिससे हीरे का व्यापार एंटवर्प और दुबई से भारत की ओर स्थानांतरित होने की संभावना है। इस बदलाव का उद्देश्य हीरे के बाजार में भारत की भूमिका को मजबूत करना, कच्चे हीरों तक पहुंच में सुधार करना और सूरत और मुंबई में व्यापार केंद्रों के विकास को बढ़ावा देना है। दौरान टैक्स-छूट वाला बिल सूरत-मुंबई डायमंड कॉरिडोर को कैसे फ़ायदा पहुंचा सकता है? उसके पहलू को देखें तो बिल क्या करता है? सूरत के लिए संभावित फ़ायदा और मुंबई के लिए संभावित फ़ायदा जाने। टैक्स इंसेंटिव के मद्देनजर इनकम-टैक्स एक्ट की शेड्यूल IV में एंट्री 13F जोड़ता है। जिससे स्पेशल नोटिफाइड ज़ोन (SNZ) के ज़रिए व्यापार करने वाली योग्य विदेशी कंपनियों को कच्चे हीरे यानि रफ़ डायमंड बेचने से होने वाली आय पर 15 साल यानि 1 अक्टूबर 2026 – 31 मार्च 2041 तक के लिए पूरी...