√• श्रीलंका में मिला दुनिया का सबसे बड़ा 7.43 अरब का मुल्यवान नीलम / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• श्रीलंका में मिला दुनिया का सबसे बड़ा 7.43 अरब का मुल्यवान नीलम / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कहते हैं खुदा जब देता हैं तो छप्पर फाडकर देता हैं । ऐसा ही हुआ श्रीलंका के एक हीरा रत्न व्यापारी के साथ । उस रत्‍न व्‍यापारी की किस्‍मत उस समय खुल गई जब उसके हाथ 40 करोड़ साल पुराना अरबों रुपये का नीलम हाथ लगा था । बताया जा रहा कि इस मुल्यवान नीलम की कीमत 7.43 अरब रुपये है। यह निलम मिलने पर उसकी कीस्मत पलट गई थी । श्रीलंका का वह शख्‍स जो घर में कुआं खोद रहा था और उसके हाथ दुनिया का सबसे बड़ा नीलम का किमती पत्‍थर हाथ लग गया था। इसकी कीमत अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में 10 करोड़ डॉलर मतलब 7 अरब 43 करोड़ 75 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। इसकी विशालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह नीलम 25 लाख कैरेट का है।

इस विशाल नीलम का वजन करीब 510 किलोग्राम है। माना जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा नीलम है। बीबीसी समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक इस नीलम को पाने वाला परिवार रतनपुरा इलाके में तीन पीढ़ी से रत्‍नों की खरीद-फरोख्‍त करता रहा है। इसी नीलम के मालिक गामेज ने कहा, 'जो व्‍यक्ति कुएं की खुदाई कर रहा था, उसने हमें तत्‍काल किसी दुर्लभ पत्‍थर के बारे में अलर्ट किया था।' गामेज ने तत्‍काल इसकी सूचना सरकारी अधिकारियों को दी थी। इस नीलम की यह खोज एक साल पहले हुई थी ।

यह नीलम संभवत 40 करोड़ साल पहले बना हुआ था । यह नीलम इतना बड़ा था कि उसे साफ करने में एक साल लगा था। इसके बाद इसकी ठीक ठीक जांच करके उसे प्रमाणित किया गया था। श्री लंका का रतनपुरा को दुनिया में" रत्‍नों की राजधानी" कहा जाता है और इस रत्न की खोज से विशेषज्ञ भी हतप्रभ हैं। रत्‍न विशेषज्ञ डॉक्‍टर गामिनी जोयसा का कहना है कि "हमने इतना बड़ा नीलम पहले कभी नहीं देखा था। यह नीलम संभवत 40 करोड़ साल पहले बना था।"

विशेषज्ञों ने कहा कि इस पत्‍थर की कीमत करीब 7.43 अरब रुपये है। "नेशनल जेम एंड जूलरी अथॉरिटी" के चेयरमैन तिलक वीरासिंघे ने कहा कि यह बेहद खास स्‍टार नीलम है और संभवत: दुनिया में सबसे बड़ा निलम है। इसके आकार और मूल्य को देखते हुए यह समझते हैं कि यह किसी निजी संग्रह करने वाले या फिर म्‍यूजियम के लिए काम का है। 【Photo Courtesy Share Chat】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#सबसे बड़ा नीलम

Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई