√• भारत नहीं, एंटीगुआ जाएगा भगौड़ा हीराव्यापारी मेहुल चोकसी, डोमिनिका ने बताया कारण/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• भारत नहीं, एंटीगुआ जाएगा भगौड़ा हीराव्यापारी मेहुल चोकसी, डोमिनिका ने बताया कारण/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】पीएनबी घोटाले का आरोपी और भारत का भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के हाल के दिनों में भारत आने की संभावना नहीं है । मेहुल चोकसी 26 मई बुधवार को डोमिनिका में पकड़ा गया था। उसके बाद चर्चा थी कि उसे सीधे वहां से भारत भेजा जा सकता है,लेकिन अब ऐसा नहीं होगा । डोमिनिका की सरकार ने कहा है कि मेहुल चोकसी को एंटीगुआ को ही सौंपा जाएगा । उसके पास एंटीगुआ की ही नागरिकता है ।

डोमिनिका सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि मेहुल चोकसी उनके देश में गैर कानूनी तौर से घुसने की कोशिश कर रहा था । डोमिनिका की नेशनल सिक्योरिटी और होम अफेयर्स से जुड़े मंत्रालय का कहना है कि वो एंटीगुआ और बरबूडा के अधिकारियों से संपर्क में हैं और उसे एंटीगुआ वापस भेजने की व्यवस्था की जाएगी ।

बयान में कहा गया है कि मिनिस्ट्री ऑफ नेशनल सिक्योरिटी एंड होम अफेयर्स इस बात की पुष्टि करता है कि भारतीय नागरिक और भारत के लिए वॉन्टेड मेहुल चोकसी को डोमिनिका में गैरकानूनी तरीके से आने के लिए हिरासत में लिया गया है । बयान में ये भी कहा गया है कि मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल की तरफ से रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया हैं । 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#मेहुल चौकसी


Comments

Popular posts from this blog

बज़ट में हीरा ईन्ड्रस्टी के लिए कुछ नहीं, जबकि सोने चांदी में आयात शुल्क बढ़ा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई/महाराष्ट्र सुवर्ण कार संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

बज़ट में सोने में आयात शुल्क बढ़ने से सोना-चांदी का बिजनेस पड़ोसी देशों में चला जायेगा :जीजेईपीसी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई