*भारत में आज सोने के दाम 20 नवंबर तक स्थिर*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*भारत में आज सोने के दाम 20 नवंबर तक स्थिर*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 20 नवंबर की स्थिति के अनुसार भारत में 24 कैरेट और 22 कैरेट के सोने की कीमत समान बनी हुई है। आज 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 49,240 रुपये है । जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 45,100 रुपये है। अलग-अलग मेट्रो शहरों में भी आज कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया हैं। चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट (10 ग्राम) 50,700 रुपये है जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) 46,475 रुपये है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 52,530 रुपये जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का सोना 48,150 रुपये है। कोलकाता में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 51,200 रुपये जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का भाव 48,500 रुपये है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 49,100 रुपये है जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 48,100 रुपये है। आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में पिछले 24 घंटे में 10 रुपये की कमी आई है । 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 50,740 रुपये है । ज...