मुंबई की हीरा कंपनी के साथ ₹ 30 लाख की ठगाई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई, मुंबई के बीकेसी स्थित चिंतन जेम्स कंपनी में एकाउंटेंट के तौर पर काम कर रही एक महिला ने अपने पुरुष मित्र की मदद से कंपनी के साथ ₹ 30 लाख की ठगाई कर फरार हो गई थी । इस की जब रिपोर्ट पुलिस में लिखित रूप से की गई तो पुलिस ने उस महिला के पुरुष मित्र को गिरफ्तार किया था । जब की महिला अभी भी फरार हैं । गिरफ्तार किए गए पुरुष मित्र से पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि ठगाई से कंपनी से निकाले हूए नगदी सेे उस महिला ने दो व्हिकल खरीदें हैं । कंपनी में उस महिला का जिम्मा खरीद फरोख्त का था । उसके तहत सारा कैश का काम उसके जरिये ही होता था । इस साल के अप्रैल में उसकी महिला ने अचानक नौकरी छोड़ने पर कंपनी के डायरेक्टर को उस पर शक हो गया था और कंपनी ने उसके सारे हिसाब किताब चैक करवाने पर उसकी धोखाघडी का पूरा मामला सामने आया था रिपोर्ट स्पर्श देसाई ~> Gold Dust News Channel < के लिए... http://golddustnews.blogspot.com