√• भारत नहीं, एंटीगुआ जाएगा भगौड़ा हीराव्यापारी मेहुल चोकसी, डोमिनिका ने बताया कारण/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• भारत नहीं, एंटीगुआ जाएगा भगौड़ा हीराव्यापारी मेहुल चोकसी, डोमिनिका ने बताया कारण/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】पीएनबी घोटाले का आरोपी और भारत का भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के हाल के दिनों में भारत आने की संभावना नहीं है । मेहुल चोकसी 26 मई बुधवार को डोमिनिका में पकड़ा गया था। उसके बाद चर्चा थी कि उसे सीधे वहां से भारत भेजा जा सकता है,लेकिन अब ऐसा नहीं होगा । डोमिनिका की सरकार ने कहा है कि मेहुल चोकसी को एंटीगुआ को ही सौंपा जाएगा । उसके पास एंटीगुआ की ही नागरिकता है । डोमिनिका सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि मेहुल चोकसी उनके देश में गैर कानूनी तौर से घुसने की कोशिश कर रहा था । डोमिनिका की नेशनल सिक्योरिटी और होम अफेयर्स से जुड़े मंत्रालय का कहना है कि वो एंटीगुआ और बरबूडा के अधिकारियों से संपर्क में हैं और उसे एंटीगुआ वापस भेजने की व्यवस्था की जाएगी । बयान में कहा गया है कि मिनिस्ट्री ऑफ नेशनल सिक्योरिटी एंड होम अफेयर्स इस बात की पुष्टि करता है कि भारतीय नागरिक और भारत के लिए वॉन्टेड मेहुल चोकसी को डोमिनिका में गैरकानूनी तरीके से आने के लिए हि...